Home | cooperative | राज्य | सहकारी समितियों की समीक्षा मिटिंग 21 से

सहकारी समितियों की समीक्षा मिटिंग 21 से

जालोर 18 सितम्बर 2021 ! डिजिटल डेस्क । केन्द्रीय सहकारी बैंक की सांचौर व अरणाय शाखा कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा के लिए 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से शाखावार कैम्पों का आयोजन किया जाएगा, वहीं, चितलवाना शाखा कार्यालय में 22 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से शाखा कार्यक्षेत्र की सहकारी समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा की जाएगी । केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर प्रबंध निदेशक के.के.मीणा के कार्यालय आदेशानुसार निम्न शाखाओं में कैम्प के दिन सभी समिति व्यवस्थापकों को अपनी समिति की रोकड़ बही, स्टॉक रजिस्टर मदवार, समिति की किताब कार्यवाही, खरीफ ऋण वितरण, सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना की संख्या राशी, समिति अवधिपार बकायों की संख्या राशी, समिति की ऑडिट संपन्न वर्ष एवं समिति में पिछले वर्षा के ऑडिट लेखों की प्रति जिसमें आय-व्यय, व्यापार खाता, लाभ-हानी खाता व संतुलन चित्र की प्रति इत्यादि निम्न सुचना एवं पत्रादी साथ लेकर उपस्थित होने पर ही समिति की समीक्षा की जायेगी व क्षेत्रीय स्टाफ को भी अनिवार्य रुप से उपस्थित होने निर्देश कार्यालय आदेश के माध्यम से दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!