Home | cooperative | जयपुर | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- प्रदेश के 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रूपये सीधे खातों में हस्तान्तरित किये -सहकारिता मंत्री

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- प्रदेश के 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रूपये सीधे खातों में हस्तान्तरित किये -सहकारिता मंत्री

02 1535 e1721397793274

जयपुर, 19 जुलाई। सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 65 लाख किसानों को 650 करोड़ रूपये का लाभ सीधा खातों में हस्तांतरित किया गया। उन्होंने सदन में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के संकल्प पत्र की सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार पीएम-किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में राशि का सीधा हस्तान्तरण किया है। इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों के लिए देय वित्तीय सहायता राशि को प्रति परिवार 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रूपये वार्षिक करने की घोषणा की गयी है। इस क्रम में ‘‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना’’ के तहत प्रथम किश्त के रूप में 1000 रूपये की राशि लाभार्थियों के सीधे ही बैंक खातों में अंतरित की गयी है। उन्होंने बढ़ी हुई राशि का भुगतान वर्तमान सरकार के गठन के समय से करने एवं किसानों को शेष राशि का एक मुश्त भुगतान करने के संबंध में कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विभाग स्तर पर विचाराधीन नहीं है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!