Home | cooperative | जयपुर | छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को बकाया कृषि आदान-अनुदान का भुगतान शीघ्र किया जाएगा – आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री

छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को बकाया कृषि आदान-अनुदान का भुगतान शीघ्र किया जाएगा – आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री

02 1518 e1720102067191
जयपुर, 4 जुलाई। आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री श्री ओटा राम देवासी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा की तहसील छबड़ा व छीपाबड़ौद में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का बकाया मुआवजा शीघ्र ही किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर काश्तकारों के नाम सही अंकित नहीं होने के कारण 50 हजार 834 काश्तकारों का कृषि आदान- अनुदान भुगतान शेष है। आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से 2023 तक अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित 50 हजार 834 काश्तकारों  का 31 करोड़ 37 लाख रुपये का कृषि आदान-अनुदान भुगतान शेष है। उन्होंने सदन में आश्वासन दिया कि मुआवजे से वंचित रहे किसानों को शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। इससे पहले विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में आपदा प्रबंधन एवं सहायता राज्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा की तहसील छबड़ा व छीपाबड़ौद में गत 03 वर्षों (वर्ष 2021 से 2023) तक अतिवृष्टि (बाढ़) एवं ओलावृष्टि से गिरदावरी/सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 80539 हैक्टे्यर क्षेत्र में फसल खराबा हुआ है। उन्होंने इसका वर्षवार, ग्राम पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा की तहसील छीपाबडौद व छबड़ा में उक्ता अवधि के दौरान बाढ एवं ओलावृष्टि से प्रभावित 50834 काश्तकारों का 31.37 करोड़ रुपये का कृषि आदान-अनुदान भुगतान शेष है। उन्होंने इसका ग्राम पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!