Home पाली बीजापुर सहकारी समिति में सहकार सदस्यता अभियान का लगा कैम्प

बीजापुर सहकारी समिति में सहकार सदस्यता अभियान का लगा कैम्प

सार 

Pali : बीजापुर ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) में आज सहकार सदस्यता अभियान के कैम्प के दौरान नवगठित सेणा, लालपुरा, कुमठिया एवं आना ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष को समिति का पंजीयन प्रमाण पत्र किया वितरित

WhatsApp Image 2025 10 02 at 15.30.40 1

विस्तार 

पाली । डिजिटल डेस्क | 2 अक्टूबर | जिले की बीजापुर ग्राम सेवा सहकारी समिति में आज सहकार सदस्यता अभियान के कैम्प का आयोजन पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें पाली सीसीबी प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने बताया कि राज्य भर में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे । उन्होने बताया कि इसका उद्देश्य नवीन पैक्स के गठन हेतु प्रस्ताव, सहकारिता कानून के प्रावधानों की जनसाधारण को जानकारी देने सहित अनेक कार्य किए जाएंगे । साथ ही शिविर में महिलाओं और युवाओं की सहकारिता में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष फोकस किया जाएगा ।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 15.30.40

इस दौरान उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पाली जितेन्द्र कुमार, सीसीबी मुख्य प्रबंधक छोगाराम चौधरी, प्रबंधक अतुल पुरोहित एवं समिति अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राणावत ने भी कैंप को संबोधित किया । इसके अलावा नवगठित सेणा, लालपुरा, कुमठिया एवं आना ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष को समिति का पंजीयन प्रमाण पत्र सुपुर्द किया गया । साथ ही नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । इस दौरान सीसीबी अधिशासी अधिकारी किशोरीलाल मेवाड़ा, सहकारिता निरीक्षक रुपाराम खारवाल, सीसीबी शाखा बेड़ा प्रबंधक अक्षयराजसिंह राणावत समिति व्यवस्थापक सुरेश कुमार आदि मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!