Home | cooperative | राज्य | सांसद एवं दिलीप चंदन द्वारा भेंट की गई ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन पहुंची

सांसद एवं दिलीप चंदन द्वारा भेंट की गई ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन पहुंची

जालोर 15 मई। जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल व उनके मित्र दिलीप चंदन द्वारा भेंट की गई 11 ऑक्सीजन कंन्स्ट्रेटर मशीन शनिवार को जालोर जिला मुख्यालय पहुंची। ये मशीन कन्सन्ट्रेटर प्रेशर एर्ब्जापशन तकनीक का इस्तेमाल कर ऑक्सीजन बनाती है इससे दो मरीजों के बिना ऑक्सीजन सिलेण्डर ऑक्सीजन मिलेगा। गौरतलब है कि जालोर सिरोही सांसद व उनके मित्र द्वारा सिंगापुर से 50 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन मंगवाई गई है जिनमें से 25 कन्संट्रेटर मशीन शुक्रवार को पहुंच गई है व 25 मशीन आगामी दिनों मे पहुंच जाएगी। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने इस सहयोग के लिए सांसद देवजी पटेल व उनके मित्र दिलीप चंदन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग,अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल,उपखंड अधिकारी चंपालाल जीनगर, नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!