Home | cooperative | राज्य | नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक बैज्जू कुरप शनिवार को करेंगे सीकर जिले का दौरा

नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक बैज्जू कुरप शनिवार को करेंगे सीकर जिले का दौरा

24 07 2021 nabard 21859790 300x249
demo pic

सीकर 27 अगस्त। नाबार्ड के सहायक प्रबंधक एम.एल. मीना ने बताया कि नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक बैज्जू कुरप शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगे।  उन्होंने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक रींगस में रींगस किसान एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (एफपीओ) के किसान सदस्यों से कृषक संवाद करेंगे। वे ठीकरिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में सहकारी विकास निधि (सीडीएफ) के अंतर्गत पैक्स की बुनियादी सुविधाओं का उद्घाटन करने के साथ ही पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में हरी झंडी दिखाकर मोबाइल रूरल मार्ट (मोबाईल  वेन ) की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि धोद ब्लॉक के ग्राम सांवलोदा धायलान में स्वतंत्र किसान समृद्धि प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (एफपीओ) का उद्घाटन करेंगे। यह एफपीओ भारत सरकार की 10,000 एफपीओ के गठन एवं संवर्धन के लिए केन्द्रीय क्षेत्र योजना के तहत बनाया गया हैं। इसके बाद लक्ष्मणगढ़ तहसील के दिसनाऊ में जल ग्रहण योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!