Home | cooperative | राज्य | जेसीसीबी की 62 वीं वार्षिक आमसभा में मेंगलवा जीएसएस सम्मानित

जेसीसीबी की 62 वीं वार्षिक आमसभा में मेंगलवा जीएसएस सम्मानित

02 759
Mengalwa GSS honored at 62nd Annual General Meeting of JCCB

जालोर । डिजिटल डेस्क I 28 दिसम्बर I दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 62वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन बैंक के प्रधान कार्यालय में किया गया । इस दौरान बैंक की 12 शाखाओं में उत्कर्ष कार्य करने वाली 12 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को सम्मानित किया गया, इसी क्रम में मेंगलवा शाखा में ऋण वसूली व एन.पी.ए वसूली में सराहनीय कार्य करने वाली मेंगलवा ग्राम सेवा सहकारी समिति को भी सम्मानित किया गया ।

02 760

बैंक के प्रबंध निदेशक के.के.मीणा ने समिति अध्यक्ष छगनलाल जांगिड़ को साफा पहनाकर और समिति व्यवस्थापक मूलदास वैष्णव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!