Home | cooperative | राज्य | भीनमाल प्रधान के विरूद्ध प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक 25 जुलाई को

भीनमाल प्रधान के विरूद्ध प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक 25 जुलाई को

02 1008
जालोर 13 जुलाई। भीनमाल पंचायत समिति प्रधान श्रीमती किरण भारतीय के विरूद्ध प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए पंचायत समिति भीनमाल की बैठक 25 जुलाई को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति भीनमाल के सभा भवन में आयोजित की जायेगी।
राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 37 (4) के अंतर्गत इस बैठक की अध्यक्षता के लिए जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवरलाल सोनी को प्राधिकृत किया गया है तथा इनके सहयोग के लिए भीनमाल तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!