Home | cooperative | राज्य | सरस आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई

सरस आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई

जालोर 3 सितम्बर। राज्य सरकार की प्रदेश में 5000 सरस बूटा आवंटन योजना के अंतर्गत नगर परिषद जालोर के टाउन हॉल में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय कुमार वासु की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गईं
कार्यक्रम में आवंटन कमेटी के सचिव नगरपरिषद आयुक्त महिपाल सिंह एवं सदस्य रानीवाड़ा डेयरी के प्रभारी विपणन जवानसिंह बालावत, सरस डेयरी कर्मचारी जयन्तिराम चौधरी, रीको प्रबंधक महेश कुमार, यातायात प्रभारी लीला चौधरी व गैर सरकारी सदस्य नारायण माली द्वारा उपस्थित आवेदकों के सामने सरस बूथ आवंटन की लॉटरी निकाली गई जिसमें 11 चिन्हित जगहों पर लॉटरी द्वारा चयन किया गया। सरस बूथ लगाने से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पाद आमजन को आसानी से मिलने लगेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!