Home | cooperative | राज्य | जालोर व सांचौर जिले के सभी विद्यालयों में 25 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

जालोर व सांचौर जिले के सभी विद्यालयों में 25 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

मतदान केन्द्र स्थापित विद्यालयों में 24 व 25 नवंबर को रहेगा अवकाश
जालोर 21 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने विधानसभा आम चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुए जालोर व सांचौर जिले के सभी विद्यालयां में 25 नवंबर तथा मतदान केन्द्र स्थापित विद्यालयों में 24 व 25 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया  हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुए जालोर व सांचौर जिले के विद्यालय जिनमें मतदान केन्द्र स्थापित है, उनमें 24 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा तथा मतदान दिवस 25 नवंबर को जालोर व सांचौर जिले के समस्त विद्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!