Home | cooperative | जालोर | 68 सहकारी समितियों की ऑडिट के लिए रिकॉर्ड पूर्ण करवाने के लिए लिखा पत्र

68 सहकारी समितियों की ऑडिट के लिए रिकॉर्ड पूर्ण करवाने के लिए लिखा पत्र

02 1337 e1707314225682
File Photo

जालोर ।  डिजिटल | डेस्क | जिले में पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत NET DTC से शेष रही 68 ग्राम सेवा सहकारी समिति (PACS) की ऑडिट के लिए आवश्यक रिकॉर्ड पूर्ण करवाने के लिए विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां जालोर ने प्रबंध निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक जालोर (JCCB) को पत्र लिखा हैं, जिसमें बताया गया कि संयुक्त मुख्य अंकेक्षण  (जनरल) सहकारी समितियां जयपुर द्वारा ऑडिट से शेष 68 सहकारी समितियां की ऑडिट प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि व्यवस्थापकों से संपर्क करने पर पाया गया कि समिति के अंतिम लेखे, संबंधित विवरणियां एवं बैंक मिलान पत्र एवं आवश्यक रिकार्ड अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं, जिससे ऑडिट के कार्य में विलंब हो रहा हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!