Home | cooperative | जालोर | कृभको द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत “समिति अंगीकरण” कार्यक्रम आयोजित

कृभको द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत “समिति अंगीकरण” कार्यक्रम आयोजित

सार 

Jalore : कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) द्वारा “समिति अंगीकरण” कार्यक्रम का आयोजन कर संतुलित उर्वरक उपयोग करने एवं जैविक उत्पादों, किंवित जैव खाद, तरल जैव उर्वरक, सिटी कंपोस्ट के बारे दी गई जानकारी

02 12002
जालोर केवीएसएस को कृभकों की ओर से प्रदान किया गया एक कंप्यूटर सेट (MKM News Jalore)

विस्तार

जालोर । डिजिटल डेस्क | 27 जून | जिला मुख्यालय पर स्थित जालोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी (KVSS) में आज कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) द्वारा “समिति अंगीकरण” कार्यक्रम का आयोजन कर, जालोर केवीएसएस को एक कंप्यूटर सेट (सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस) प्रदान करने के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) की विस्तृत जानकारी कृभको के जालोर क्षेत्रीय प्रतिनिधि विष्णु कुमार की ओर से साझा की गई ।

02 12003

साथ ही, कृभकों प्रतिनिधि ने मृदा परीक्षण करवाकर संतुलित उर्वरक उपयोग करने एवं जैविक उत्पादों, किंवित जैव खाद, तरल जैव उर्वरक, सिटी कंपोस्ट के बारे में बताया गया। इस दौरान केवीएसएस के चेयरमैन भगवत सिंह भाटी, सहकारिता निरीक्षक श्रीमती जमना मेघवाल, लेखपाल विष्णु प्रकाश सोलंकी तथा केवीएसएस के मुख्य व्यवस्थापक नरेंद्र चौधरी, केशियर हितेश ढाका सहित किसान सदस्य भी मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!