Home | cooperative | उदयपुर संभाग | किसान क्रेडिट कार्ड के मापदंड तय

किसान क्रेडिट कार्ड के मापदंड तय

kisan credit card loan
Demo Photo

चित्तौड़गढ़, 15 फरवरी। जिला स्तरीय तकनीकी कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता समिति कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में सीसीबी प्रबंध निदेशक नानालाल चावला, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड महेन्द्र डूडी, उप निदेशक कृषि विस्तार शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जग्गा, मत्स्य विकास अधिकारी रूचिका शर्मा, सीसीबी अति. अधिशासी अधिकारी, सुनील कुमार जागेटिया, एस.वी.ओ, पशुपालन विभाग दौलत सिंह, वाणिज्यिक बैंकों से प्रेमचंद नायटा, आलोक कुमार सिंह, पी.एस. सिसोदिया, सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने सभी उपस्थित सहभागियों से कृषि विभाग द्वारा प्रति हैक्टेयर फसलवार एवं इसी तरह पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा प्रस्तुत लागत राशि के बारे में विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वर्ष 2023-24 के किसान क्रेडिट कार्ड के मापदंड तय करने सम्बन्धित निर्णय लिए गए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!