Home जालोर महेन्द्रसिंह भाटी की सेवानिवृत्ति पर सुनील वीरभान ने संभाला विशेष लेखा परीक्षक का कार्यभार

महेन्द्रसिंह भाटी की सेवानिवृत्ति पर सुनील वीरभान ने संभाला विशेष लेखा परीक्षक का कार्यभार

सार 

Jalore : सहकारिता सेवा के सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी महेन्द्रसिंह भाटी की सेवानिवृत्ति पर सुनील वीरभान ने संभाला विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां जालोर का कार्यभार

02 1337 e1707314225682
कार्यालय विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां जालोर (File Photo MKM News Rajasthan)

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 29 अगस्त | विशेष लेखा परीक्षक (Special Auditor) सहकारी समितियां जालोर पद पर कार्यरत राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी महेन्द्रसिंह भाटी अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज राज्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए। जिसके उपरांत अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर के आदेश की अनुपालना में उप रजिस्ट्रार (Deputy Registrar) सहकारी समितियां जालोर पद पर कार्यरत सहकारिता सेवा के अधिकारी सुनील वीरभान ने विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां जालोर का कार्यभार मध्यान्ह पश्चात ग्रहण किया ।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 18.46.03 530ed0a6

वही महेन्द्रसिंह भाटी के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान विभागीय अधिकारी, विशेष लेखा परीक्षक कार्यालय कर्मचारी सहित राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत एवं जिले के पैक्स व्यवस्थापक उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!