Home जालोर जिले की 6 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित होगी बहुउद्देशीय सहकारी समिति

जिले की 6 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित होगी बहुउद्देशीय सहकारी समिति

सार 

Jalore : जालोर जिले की सुथाना, रामपुरा, जेतु, रायपुरिया,, मुडतरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति जारी

02 1053
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 24 जुलाई | जालोर जिले की 6 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 6 नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) के गठन की स्वीकृति सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) द्वारा जारी की गई हैं । जिसके अनुसार, सांचोर पंचायत समिति की सुथाना, चितलवाना पंचायत समिति की रामपुरा, भीनमाल पंचायत समिति की जेतु, जालोर पंचायत समिति की रायपुरिया, जसंवतपुरा पंचायत समिति की मुडतरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति जारी की गई हैं । साथ ही, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर को पंजीयन की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं । इसके अलावा, पत्र के अनुसार समितियों के गठन और सृजन के लिए राज्य सरकार स्तर से कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी । वही स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा प्रथम पांच वर्ष के लिए कार्यालय भवन के साथ गोदाम निर्माण के लिए 1500 वर्ग मीटर का निःशुल्क भूखंड उपलब्ध कराई जाएगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!