Home जालोर रबी फसली ऋण वितरण में प्रगति लाने के निर्देश

रबी फसली ऋण वितरण में प्रगति लाने के निर्देश

एक लाख से ज्यादा पात्र किसानों को मिलेगा रबी सीजन का फसली ऋण

जालोर 5 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क । दी जालोर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा जिले की 160 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से रबी सीजन में एक लाख से अधिक पात्र कृषक सदस्यों को सरकार द्वारा आंवटित 291 करोड़ लक्ष्य के अनुरुप रबी सीजन में ऋण वितरण करने के आदेश बैंक के प्रबन्ध निदेशक के. के. मीणा ने जारी कर बैंक की समस्त शाखाओं के प्रबधंको/ऋण पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा हैं कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण योजना की बैंक स्तरीय समीक्षा के दौरान 5 अक्टूबर तक मात्र 35 लाख का ऋण बैंक की भीनमाल, जालोर मुख्य, मेगलवा एवं सायला शाखा के अधीन सहकारी समितियों में ही वितरित हो पाया हैं, वही बैंक की अन्य शाखाओं में ऋण वितरण में शिथिलता बरतने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों में ऋण वितरण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाकर अधिक से अधिक कृषक सदस्यों को ऋण वितरण कर लाभाविन्त करनें के निर्देश जारी किए गए हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!