Home जालोर चुण्डा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

चुण्डा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

सार 

Jalore : चुण्डा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय द्वारा 23 जून को बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत किया गया 250 एमटी का गोदाम

WhatsApp Image 2025 11 09 at 17.10.29

विस्तार 

जालोर। डिजिटल डेस्क | 9 अक्टूबर | बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत जिले की चुण्डा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) में गोदाम निर्माण के स्वीकृत कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आहोर विधायक (MLA) छगन सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जालोर सीसीबी प्रबंध निदेशक नारायणसिंह चारण के विशिष्ट आतिथ्य में गुरुवार को सम्पन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने चुण्डा ग्राम सेवा सहकारी समिति में बनने वाले गोदाम कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को खाद-बीज एवं अन्न भंडारण की समुचित व्यवस्था समिति स्तर पर मिलेगी । उन्होने कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, विधायक ने किसानों को ऋण समयावधि में जमा करवाकर ब्याज, बीमा सहित अन्य राज्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।

WhatsApp Image 2025 11 09 at 17.10.28 e1762690468747

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़ सहित किसानों ने राज्य सरकार एवं विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का गोदाम स्वीकृत करवाने के लिए आभार जताया। इस दौरान सीसीबी प्रबंधक नंदकिशोर सोनी, समिति उपाध्यक्ष हनवंतसिंह राठौड़, मुख्य कार्यकारी व्यवस्थापक दिनेश कुमार प्रजापत, सहायक पताराम, कैलाश माली मूलेवा, दरगाराम, लक्ष्मण चौधरी महेशपुर सहित अनेक किसान मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!