Home जालोर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के संकल्प को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता व सकारात्मकता के साथ में कार्य करें विभागीय अधिकारी-जोगेश्वर गर्ग

02 1266
Chief Whip of Rajasthan Assembly Jogeshwar Garg held a meeting of district level officials.

जालोर 15 जनवरी। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की निर्देश देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के संकल्प को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता व सकारात्मकता के साथ में कार्य करना सुनिश्चित करें।
बैठक में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभागवार स्वीकृत पदों व रिक्त चल रहे पदों की जानकारी लेते हुए वर्तमान में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति देखी। बैठक में उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं में जिले में अब तक हुई प्रगति पर जानकारी लेते हुए योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति का पंजीयन कर उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करने की बात कही।
बैठक में उन्होंने जिला कलक्टर को वन, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों को सम्मिलित करते हुए जिले में विलायती बबूल के समुचित इस्तेमाल को लेकर कमेटी का गठन करने की बात कही जो विलायती बबूल के विभिन्न उपयोग के बारे में रिपोर्ट दे सकें।   उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराईजेशन के साथ ही पारदर्शी तरीके से विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सकें, इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद-बीज वितरण को लेकर भी जानकारी ली। 
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं पीएमओ से जिले में सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल पर स्वीकृत व रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का अधिकतम लाभ दिये जाने की बात कही। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अब तक अर्जित की गई प्रगति के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक, जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, सायला प्रधान ढोमी देवी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

02 1267

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने 10 से 12 फरवरी, 2024 तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। जालोर जिले को सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में जालोर महोत्सव का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
पोस्टर विमोचन के दौरान जिला कलक्टर निशान्त जैन, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, जिला प्रमुख राजेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार, जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवीख् जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर, जालोर विकास समिति के पन्नालाल सोलंकी, कानाराम परमार, नारायणलाल भट्ट, सुरेश सोलंकी, रतन सुथार, दिलीप भट्ट, दीपसिंह धनानी, डिम्पल सिंह, मुकेश राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुदर्शन व्यास, हितेष प्रजापत व रामप्रकाश चौधरी सहित जालोर विकास समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!