Home | जैसलमेर | जैसलमेर – नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का अभियान गुरुवार से

जैसलमेर – नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का अभियान गुरुवार से

जैसलमेर, 30 जून/जैसलमेर जिले में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां के गठन के लिए 1 जुलाई, गुरुवार से अभियान चलाया जाएगा, इसमें नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राज्य सरकार की बजट घोषणा एवं निर्देशानुसार नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जायेगा।
उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) सुजानाराम ने यह जानकारी देेते हुए बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके अन्तर्गत जिले में कार्यरत निरीक्षकगण के साथ-साथ केन्द्रीय सहकारी बैंक जैसलमेर के ऋण पर्यवेक्षक एवं अधीनस्थ ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकगणों का दल गठित कर पांच शिविर दल बनाये गये हैं। ये पाँचों शिविर दल जुलाई माह में निर्धारित तिथियों में नवीन ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन सम्बंधित कार्यवाही सम्पादित करेेंगे। इस बरे में यह निर्देश भी दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत द्वारा समिति गठन होने पर कार्यालय एवं गोदाम निर्माण के लिए भूखण्ड आवंटन का प्रस्ताव लिया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए 1 जुलाई से 26 जुलाई तक की अवधि में विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जाएंगे।

गुरुवार को इन पाँच ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई, गुरुवार को जिले में ग्राम पंचायत सदराऊ, हड्डा, गोमट, पन्नासर, हमीरा पर आयोजित होंगे।

प्रस्तावित समिति के गठन के लिए यह होंगी अनिवार्यताएं

समिति की न्यूनतम सदस्य संख्या 500 हो। समिति की न्यूनतम हिस्सा राशि 5 लाख हो। समिति के सदस्यों की न्यूनतम अमानत राशि 1 लाख हो।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!