Home जयपुर 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का होगा 1 मई से वैक्सीनेशन

18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का होगा 1 मई से वैक्सीनेशन

सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से देर शाम 5.44 लाख वैक्सीन इसी माह प्रदान करने की मिली स्वीकृत

जयपुर 30 अप्रेल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि 1 मई से प्रदेश में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से राजस्थान सरकार को पहले तीन लाख वैक्सीनेशन डोज की सहमति प्राप्त हुई थी। इसी के मद्देनजर प्रदेश में 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन देने का कार्य प्रारंभ किया जाना था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीरम इंस्टीट्यूट ने 5.44  लाख वैक्सीनेशन इसी माह और मिलने की स्वीकृति दे दी है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि  प्रदेश के 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने की मांग लगातार की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में 18 से 45 आयु वाले लोगों की संख्या 3. 25 करोड़ है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!