Home जयपुर अपेक्स बैंक में फहराया गया तिरंगा

अपेक्स बैंक में फहराया गया तिरंगा

232949 Image 4088c78a a050 4661 85da 81dd2cfb8548

जयपुर, 26 जनवरी। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. (अपेक्स बैंक) में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यहां प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चूण्डावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ने बैंक द्वारा चलाये गये खाता खोलने के अभियान में अधिकतम खाता खोलने वाले 3 शाखा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य वर्तमान व सेवानिवृत्त कार्मिक उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!