Home जयपुर सहकारिता विभाग में मुंह ताकता रह गया राजकाज फिर नजर आई हस्ताक्षर प्रणाली

सहकारिता विभाग में मुंह ताकता रह गया राजकाज फिर नजर आई हस्ताक्षर प्रणाली

सार

Rajasthan : सहकारिता विभाग में तबादला सूचियां जारी करने के लिए 15 दिन का समय भी पड़ा कम, तबादलों की मियाद खत्म होने के 24 घंटे पश्चात 12 सहकारिता सेवा अधिकारियों का नवीन पदस्थापन के अलावा एक अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज एवं दो अधिकारियों को आदेशों की प्रतिक्षा में रखने की बैकडेट तबादला सूची जारी

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 19 जनवरी | देश-विदेश तकनीकी को आगे बढ़ाने के लिए नई सदी में आकर नई डिजीटल प्रणाली अपना रहा हैं, लेकिन प्रदेश का सहकारिता विभाग एक सदी पीछे जाने की तैयारी कर रहा है। क्योकि हाल ही में सहकारिता विभाग ने राज्य सरकार की “ई-फाइल सिस्टम प्रणाली” के लिए सृजित राजकाज पोर्टल की पारदर्शिता को मुंह ताकने पर मजबूर कर अपनी हस्ताक्षर प्रणाली को फिर अपना कर सहकारिता सेवा के 120 अधिकारियों की तबादला सूची ऑफलाइन जारी कर दी हैं । इस विभाग ने इसी ही हस्ताक्षर प्रणाली की आड़ में एक ओर कारनामा कर बैकडेट में तबादला सूची जारी की हैं, जिससे सहकारिता के गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप की सियासत भी शुरु हो गई हैं । इसी ही बीच यह आरोप उछल रहें हैं कि कांग्रेस के शासन में मलाईदार पदों पर जमे अधिकारियों को हटाने के बजाए और ज्यादा प्रभावशाली सीटों पर भेज दिया गया है। जोधपुर स्थित खंडीय कार्यालय से लेकर जिलों की इकाई यूनिट में कांग्रेस शासनकाल से जमे अधिकारी एक जिले से दूसरे जिले में मलाईदार पोस्टों पर आने में सफल हो गए है। यदि सरकार सहकारिता विभाग की ओर से जारी तबादला सूचियों की समीक्षा करवाएं तो कई खुलासे हो सकते हैं ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!