Home जयपुर “सहकार से समृद्धि” लाने वाले विभाग में तबादला सूची का इंतजार

“सहकार से समृद्धि” लाने वाले विभाग में तबादला सूची का इंतजार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 14 जनवरी | प्रदेश में “सहकार से समृद्धि” लाने वाले विभाग में तबादले होने का इंतजार 14 दिन बीत जाने के बावजूद नहीं मिट रहा है। राजस्थान में तबादलों से प्रतिबंध हटने के पश्चात सहकारिता विभाग एवं सहकारिता विभाग का पंजीयक कार्यालय तबादला सूची जारी नहीं कर पाया हैं । विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार “सहकार से समृद्धि” लाने वाले प्रदेश के सहकारिता विभाग में तबादलो को लेकर हलचल कम हैं, एक ओर गत साल सहकारिता विभाग में पदोन्नत हुए निरीक्षक एवं RCS अधिकारियों को उनकी वरीयता के अनुसार पद मिलने की महत्वाकांक्षा हैं, तो दूसरी ओर 9 जिले समाप्त होने से वहां पदस्थ सहायक रजिस्ट्रार को पुनः पदस्थापन का इंतजार खाए जा रहा है। इतना ही नहीं अतिरिक्त चार्ज वाली वित्तीय संस्थाएं भी नियमित अधिकारी पदस्थापन होने की बाट जोहती नजर आ रही हैं ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!