Home जयपुर 350 करोड़ के अल्पकालीन फसली ऋण वितरण का लक्ष्य आवंटित

350 करोड़ के अल्पकालीन फसली ऋण वितरण का लक्ष्य आवंटित

apex bank jaipur e1711810443171
Fi;e Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 28 जून | प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत टोंक जिले में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 30 जून को होने जा रहा हैं, इस दौरान केन्द्रीय सहकारी बैंकों (CCB) के माध्यम से 350 करोड़ रुपए का अल्पकालीन फसली ऋण (Crop Loan) वितरित किया जाना हैं, इसके लिए दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक जयपुर (Apex Bank) के महाप्रबंधक (परिचालन) पी.के.नाग ने सीसीबी बैंकों को 380 करोड़ रुपए का लक्ष्य आवंटित कर, इस संबंध में सीसीबी बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को लेकर अतिरिक्त रजिस्ट्रार (बैकिंग) कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर को पत्र भेजा हैं, जिसके मुताबिक, बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक 5-5 करोड़ रुपए के ऋण वितरित करेंगे। इसी प्रकार नागौर में 8 करोड़ रुपए, बांरा में 11 करोड़ रुपए, जैसलमेर में 17 करोड़ रुपए, जोधपुर, भरतपुर, चुरु जिलों में 6-6 करोड़ रुपए, कोटा, बाड़मेर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सीकर के सीसीबी द्वारा 10-10 करोड़ रुपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार केन्द्रीय सहकारी बैंक बीकानेर एवं झुझुनूं द्वारा 12 करोड़ रुपए, अजमेर एवं अलवर द्वारा 13-13 करोड़ रुपए, हनुमानगढ़, जालोर, पाली जिलों में 15-15 करोड़ रुपए, झालवाड़, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर द्वारा 20 करोड़ रुपए, भीलवाड़ा में 21 करोड़, टोंक में 25 करोड़ तथा श्रीगंगानगर में 35 करोड़ रुपए के फसली ऋण वितरण के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!