Home जयपुर सहकारी संस्थाओं में समायोजित स्पिनफैड के कर्मचारियों को मिलेगा अब नियमित वेतनमान

सहकारी संस्थाओं में समायोजित स्पिनफैड के कर्मचारियों को मिलेगा अब नियमित वेतनमान

सार

Rajasthan News : सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि सहकारी संस्थाओं में समायोजित किये गये स्पिनफैड के कर्मचारियों/श्रमिकों को अब उनकी योग्यता के अनुसार संबंधित संस्था में लागू नियमित वेतनमान का लाभ देने का निर्णय से 110 कर्मचारी/श्रमिक होंगे लाभान्वित 

02 1729 e1728654689771
सहकारी संस्थाओं में समायोजित स्पिनफैड कर्मचारियों के नियमित वेतनमान का आदेश जारी होने पर सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का अभिनंदन कर आभार जताते हुए

विस्तार

जयपुर, 11 अक्टूबर। प्रदेश के विभिन्न सहकारी बैंकों, जिला भण्डार, पीएलडीबी आदि सहकारी संस्थाओं में समायोजित किये गये स्पिनफैड के कर्मचारियों/श्रमिकों को अब उनकी योग्यता के अनुसार संबंधित संस्था में लागू नियमित वेतनमान का लाभ देने का निर्णय किया गया है। इस संबंध में सहकारिता विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि इस निर्णय से सहकारी संस्थाओं में काम कर रहे लगभग 110 कर्मचारी/श्रमिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि स्पिनफैड को वर्ष 2017 में अवसायन में लाया गया था तथा इसके कर्मचारियों/श्रमिकों की आजीविका को सुनिश्चित करने के लिये इनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न सहकारी संस्थाओं में रिवर्स डेपुटेशन पर भेजा गया था।

श्री दक ने बताया कि वर्ष 2020 में स्पिनफैड के कर्मचारियों/श्रमिकों को पातेय वेतन पर विभिन्न सहकारी संस्थाओं में समायोजित किया गया था। स्पिनफैड एवं सहकारी संस्थाओं यथा बैंकों, भण्डार आदि के वेतनमान भिन्न होने के कारण इन्हें नियमित वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा था। कर्मचारियों की इस सम्बन्ध में चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अब इन्हें नियमित वेतनमान दिए जाने का निर्णय किया गया है। कर्मचारियों की इस सम्बन्ध में चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अब इन्हें नियमित वेतनमान दिए जाने का निर्णय किया गया है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस निर्णय से स्पिनफैड के कर्मचारी/श्रमिक द्वारा जिस दिन से सहकारी संस्था में समायोजित पद पर कार्यग्रहण किया गया है उस दिन से 2 वर्ष के परीवीक्षाकाल में उस पद के लिये नियमानुसार फिक्स वेतन या पूर्व में मिल रहे पातेय वेतन में से जो भी ज्यादा हो, की दर से वेतन देय होगा। उन्होंने बताया कि दो वर्ष के सफलतापूर्वक पूर्ण किये गये परीवीक्षाकाल के बाद संबंधित संस्था में लागू नियमित वेतनमान का लाभ मिलेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!