Home जयपुर RICEM द्वारा ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ थीम पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन; 73 नवनियुक्त राज्य सेवा अधिकारियों ने लगाई दौड़

RICEM द्वारा ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ थीम पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन; 73 नवनियुक्त राज्य सेवा अधिकारियों ने लगाई दौड़

सार

Jaipur : आरआईसीईएम (RICEM) द्वारा ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ थीम पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 73 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों सहित अन्य कार्मिकों ने भाग लेकर स्वच्छता और सहकारिता का संदेश दिया।

FB106

विस्तार 

जयपुर, 20 जून। डिजिटल डेस्क | राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (RICEM) द्वारा शनिवार को ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ थीम पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता एवं सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा इन मूल्यों को व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मैराथन प्रातः 6:30 बजे जवाहर सर्किल से प्रारंभ होकर सरस संकुल (RCDF) पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेते हुए स्वच्छता एवं सहकारिता का संदेश आमजन तक पहुंचाया। राजस्थान राज्य सेवा (सहकारिता, जेल, श्रम कल्याण एवं उद्योग) के नवनियुक्त 73 प्रशिक्षु अधिकारियों हेतु आयोजित सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन में सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने भाग लिया। आरआईसीईएम  के निदेशक श्री संजय पाठक के निर्देशन में संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इसमें शामिल हुए। साथ ही आरसीडीएफ के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान स्वच्छता, अनुशासन एवं सहकारिता के मूल्यों को अपने कार्य एवं जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सहकारिता समाज के समग्र विकास एवं समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!