Home जयपुर नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

232945 HomePage 85c24b5f bdc1 4bfe 9edf f0d26536935a

जयपुर, 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को नेहरू सहकार भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती आनन्दी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान उपस्थित रहे। विभाग के कार्मिकों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ किया गया। इस मौके पर सभी को मिष्ठान वितरण  किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!