Home | जयपुर | रविवार को भी जमा होगी खरीफ सहकारी फसली ऋण की वसूली

रविवार को भी जमा होगी खरीफ सहकारी फसली ऋण की वसूली

apex bank jaipur e1711810443171
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 30 मार्च | राजस्थान में 31 मार्च रविवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखाओं में खरीफ 2023 के अल्पकालीन फसली ऋणों की वसूली जमा होगी । इस संबंध में दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (Apex Bank) ने एक आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 मार्च को राजकीय लेन-देन के लिए शाखाएं खुली रखने के निर्देश दिए है । साथ ही, खरीफ 2023 के वितरित फसली ऋणों की अंतिम देय तिथि 31 मार्च निर्धारित होने के चलते अवकाश के दिन किसानों के साथ-साथ सहकारी समिति के व्यवस्थापक संबंधित केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की शाखा पर 31 मार्च को बकाया वसूली जमा करवा सकेंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!