Home जयपुर खरीफ फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

खरीफ फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

जयपुर, 22 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान आगामी 31 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा करवा सकते हैं। कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि बैंकों तथा जनसेवा केंद्रों की ओर से ऋणी एवं गैर ऋणी किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए कृषक प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कृषि ऋणधारी किसान अगर योजना से बाहर होना चाहते हैं तो 24 जुलाई तक संबंधित वित्तीय संस्थान से संपर्क कर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इसके बाद उनके लिए योजना से बाहर होने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही काश्तकार 29 जुलाई तक अपने बैंकों को सूचित कर बीमित फसल में परिवर्तन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक 31 जुलाई तक किसानों के खातों से कृषक प्रीमियम काटकर 15 अगस्त तक राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर पॉलिसियां सृजित करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!