Home जयपुर 40 करोड़ की ब्याज अनुदान राशि केंद्रीय सहकारी बैकों को जारी

40 करोड़ की ब्याज अनुदान राशि केंद्रीय सहकारी बैकों को जारी

सार 

Rajasthan : राज्य में अल्पकालीन फसली ऋण की 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक की प्राप्त वसूली के क्रम में 40 करोड़ की राशि जारी 

02 1974

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क । 16 सितम्बर । राज्य में केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB) को 40 करोड़ रुपए की राशि 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान पेटे जारी की गई हैं । इसके लिए राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के उप महाप्रबंधक (परिचालन) रितेश जैन ने समस्त केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रबंध निदेशकों को एडवाईस जारी की हैं । जिसके मुताबिक राजस्थान राज्य सहकारी बैंक में 29 सीसीबी के संधारित चालू खाते में 40 करोड़ राशि ट्रेजरी द्वारा 10 सितबंर को सीधे जमा की गई हैं । साथ ही, 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान पेटे जारी राशि में से सम्बद्ध ग्राम सेवा सहकारी समितियों को देय 2 प्रतिशत मार्जिन राशि तत्काल जारी किए जाने के निर्देशित किया हैं । गौरतलब हैं कि प्रदेश में केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सरकार की ब्याज मुक्त योजना के तहत अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया जाता हैं, जिसकी किसानों से समयबद्ध वसूली प्राप्त होने पर राज्य सरकार से 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान और भारत सरकार से 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!