Home जयपुर समर्थन मूल्य पर खरीद चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढाया 20 हजार 396 किसानों को मिलेगा लाभ

समर्थन मूल्य पर खरीद चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढाया 20 हजार 396 किसानों को मिलेगा लाभ

जयपुर, 16 जून। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 29 जून तक की जा रही चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढाया गया है। 674 क्रय केन्द्रों पर चना बेचना के लिए किसान क्षेत्रा के क्रय केन्द्र या ई-मित्रा केन्द्र पर 20 जून तक पंजीयन करा सकते है। इस निर्णय से राज्य के 20 हजार 396 किसानों को फायदा मिलेगा।
श्री आंजना ने बताया कि 13 जून तक चना बेचान करने वाले 2687 किसानों को 27.13 करोड रुपए का भुगतान खाते में ऑनलाइन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5100 रुपए  प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है। एक जनआधार कार्ड पर एक ही पंजीकरण मान्य होगा। किसान द्वारा एक मोबाईल नम्बर पर एक ही पंजीकरण दर्ज करवाया जा सकेगा अर्थात् प्रत्येक पंजीकरण में पृृथक-पृथक मोबाईल नम्बर दर्ज हाेंगे, जिसमें किसान सरसों-चना के पंजीकरण दर्ज करवा सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!