Home जयपुर सहकारिता मंत्री ने किया सहकार कैलेंडर का विमोचन

सहकारिता मंत्री ने किया सहकार कैलेंडर का विमोचन

WhatsApp Image 2022 01 05 at 7.10.32 PM 300x116
प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आजना सिरोही जिला सहकारी संघ के सहकार कैलेंडर का विमोचन करते हुए I

जयपुर । 5 जनवरी । सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सिरोही जिला सहकारी संघ के वर्ष 2022 के सहकार कैलेंडर का जयपुर में विमोचन किया। उन्होंने कैलेंडर के हर पेज का अवलोकन किया तथा कैलेंडर की थीम और प्रस्तुति की प्रशंसा की ।
इस दौरान सिरोही जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने संघ द्वारा सहकारिता को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यो से सहकारिता मंत्री को अवगत करवानें पर मंत्री श्री आंजना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन्हें निरंतर जारी रखने की सलाह दी ।
इस अवसर पर सहकार सृष्टि पत्रिका के प्रधान संपादक नवल किशोर शर्मा, सूरजभान सिंह आमेरा प्रांतीय महासचिव ऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन व ऑफिसर्स एसोसिएशन, नवीन डांगी सदस्य राजस्थान राज्य सहकारी संघ, प्रकाश चंद जैन उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कृषि एवं उपभोक्ता सहकारी संघ , राजेंद्र सोलंकी सहित वरिष्ठ सहकार बंधु उपस्थित थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!