Home जयपुर मुख्यमंत्री ने सहकार सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ, कहा सहकारी समितियों की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने सहकार सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ, कहा सहकारी समितियों की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

सार 

Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रयासों से देश सहकार से समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार सहकारिता की शक्ति से प्रदेश की प्रगति को नया आयाम प्रदान कर रही
223855 HomePage 1ac03321 5101 4ad8 9d7c 751cf89c103a scaled

विस्तार 

जयपुर, 02 अक्टूबर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकारिता से जोड़ने के लिए सहकार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ा जाएगा। 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में सहकार सदस्यता अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 8 हजार 300 पैक्स स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान में 5 विभागीय गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, सहकारी समितियों की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पैक्स विहीन 2 हजार 158 ग्राम पंचायतों में नवीन पैक्स एवं जिन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पास गोदाम बनाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें भूमि आवंटन का कार्य भी किया जाएगा। हमारी सरकार सहकारिता से जुड़ने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दलहन, मसालों आदि को भी इससे जोड़ने का प्रयास करेगी। 
02 54546
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता में सभी व्यक्ति सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मिलकर काम करते हैं। यह गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। सहकारिता के माध्यम से राजस्थान का गांव-गांव और जन-जन सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 77 लाख से अधिक किसानों को 42 हजार 765 करोड़ रुपये के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण, 2 लाख 48 हजार नए कृषकों को 433 करोड़ रुपये के फसली ऋण, 30 हजार से अधिक लाभार्थियों को 260 करोड़ रुपये के आजीविका ऋण वितरित किए है।
02 54547
साथ ही, अन्न भंडारण योजना के तहत श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली पैक्स में गोदाम, प्रसंस्करण यूनिट और कस्टम हायरिंग केंद्र शुरू किए हैं। इसी तरह, सहकारी बैंको द्वारा करीब 7 हजार किसानों तथा लघु उद्यमियों को 246 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन ऋण भी वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, प्रमुख शासन सचिव एवं पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू राजपाल, आरसीडीएफ एमडी श्रीमती श्रुति भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में सहकारिता सदस्य उपस्थित रहे।  

अन्न भंडारण योजना के तहत लगभग 700 गोदामों की स्वीकृति

सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता गतिविधियों में गति आई है। केन्द्रीय सहकारिता विभाग के नवाचारों को अपनाकर उनके क्रियान्वयन की सफलता से राजस्थान देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता के लिए प्रदेश की हजारों पैक्स को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। दीर्घकालीन ऋण देने वाला भूमि विकास बैंक मजबूत बना है। अन्न भंडारण योजना के तहत लगभग 700 गोदामों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
223855 Image cd455fcf 892a 4a57 8248 a5d54afba218 scaled
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दौसा की श्रीरामपुरा व बडीयाल खुर्द नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति को गठन के प्रमाण पत्र एवं चित्तौड़गढ़ की सुखवाड़ा व कोटा की रामराजपुरा भूमिहीन ग्राम सेवा सहकारी समिति को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र सौंपे। सहकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री श्री शर्मा को अपेक्स बैंक की 1.28 करोड़ रुपये की वर्ष 2024-25 की लाभांश राशि तथा कॉनफेड की 21.73 लाख रुपये की वर्ष 2023-24 की लाभांश राशि के प्रतीकात्मक चैक सौंपे गए। इस दौरान उन्होंने सहकार सदस्यता अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!