Home जयपुर मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

02 1263
Chief Minister held public hearing and gave instructions to officials for disposal

जयपुर, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन से परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। श्री शर्मा ने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त प्रत्येक परिवेदना की जांच कर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शिक्षाविद्, चिकित्सक, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। विज्ञान भारती राजस्थान के संगठन सचिव डॉ. मेघेन्द्र शर्मा ने सभी का परिचय कराया।
मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली है। आपके सुझाव राज्य की प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में राज्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विज्ञान भारती के न्यूजलैटर का भी विमोचन किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!