Home जयपुर पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

  • 14 जुलाई को होगी अधिसूचना जारी , मतदान 25 जुलाई को  
  • 50 ग्राम पंचायतों में होंगे सरपंच एवं उप सरपंचों के लिए उप चुनाव
जयपुर, 9 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव ,जुलाई -2021 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार इन उप चुनावों के लिए 14 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी।
पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए 14 जुलाई को लोक सूचना जारी कीे जाएगी तथा नाम निर्देशन पत्र 19 जुलाई को प्रातः10ः30 से सायं 4ः30 तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे । नाम निर्देशन पत्रों  की संवीक्षा 20 जुलाई को होगी एवं नाम वापसी की अंतिम तििंथ 20 जुलाई अपरान्ह 3 बजे तक है तथा 22 जुलाई को चुनाव प्रतीकों का आवंटन होगा। 
उप चुनाव के लिए मतदान 25 जुलाई को प्रातः7ः30 से सांय 5ः30 होगा तथा मतगणना भी इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात आरम्भ हो जाएगी ।

उप सरपंच के लिए चुनाव 26 जुलाई (सोमवार) को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव श्रीमती चित्रा गुप्ता ने बताया कि राज्य की 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच के रिक्त पदों एवं इन्ही ग्राम पंचायतोें में उप सरपंच एवं वार्ड पंचों  के रिक्त पदों पर उप चुनाव होंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!