Home जयपुर निष्क्रिय सहकारी समितियों को सक्रिय करें – जिला कलक्टर

निष्क्रिय सहकारी समितियों को सक्रिय करें – जिला कलक्टर

जयपुर, 27 फरवरी। जिला स्तर पर सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने एवं व आमजन में इसकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सहकारी विकास समिति की बैठक जिला कलक्टर व प्रशासक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में गुरुवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक, जयपुर के सभागार में हुई।
188323 HomePage e83566fd bafe 4ffc b267 b5b65efbad3c
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक के दौरान “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के पोस्टर का विमोचन करते हुए जिला कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी गण (MKM NEWS Jaipur)
जिला कलक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025, जिला— जयपुर के कैलेंडर, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के लोगो और पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले की सभी निष्क्रिय सहकारी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 कैलेंडर में अंकित कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से आयोजित करने के निर्देश प्रदान किये।
समिति द्वारा इफको, कृभको, शिक्षा विभाग एवं राजविका को समिति के सदस्य के रूप में बैठक में आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर शहर हरप्रीत कौर, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदयदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य हितधारक उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!