Home जयपुर प्रदेश की सहकारी समितियों में बनेंगे 100 नए गोदाम

प्रदेश की सहकारी समितियों में बनेंगे 100 नए गोदाम

02 1053
File Photo

जयपुर | डिजिटल डेस्क | 14 सितम्बर | प्रदेश में बजट घोषणा के तहत 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में मैट्रिक टन का गठन किया जाने के क्रम, सहकारिता विभाग के पंजीयक ने 100 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम बनाने की स्वीकृति जारी की है।

जिसके अनुसार, बाड़मेर में 16, जयपुर में 13, चित्तौड़गढ़ की 6, राजसमंद, बूंदी, बीकानेर, जालोर, नागौर में 5, प्रतापगढ़, दौसा, सीकर में 4, उदयपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर में 3, झुंझुनू, चुरु, हनुमानगढ़, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर में 2, करौली, बारां, भरतपुर, अलवर की 1 सहकारी समिति में गोदाम का निर्माण करवाया जाएगा ।

जिसमें प्रत्येक समिति को 100 मैट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए विभाग द्वारा 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जाती है, जो शत-प्रतिशत अनुदान के रुप में होती है ।

बाड़मेर में 16 एवं जालोर में 5 जीएसएस में बनेंगे गोदाम

जारी स्वीकृति आदेश मुताबिक, बाड़मेर जिले की दूदिया कलां, खारवा, देतानी, पनेला, बूठ जैतमाल, सुदाबेरी, भालीखाल, कानासर, खारिया तला, जूनेजो की बस्ती, द्राभा, आसाड़ी, खानजी का तला, रोहिड़ी, कोलियाना, सेवरों की ढाणी तथा जालोर की पालड़ी, भादरुणा, सराणा, खानपुर, बिबलसर सहकारी समिति में गोदाम निर्मित होंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!