Home | cooperative | बाड़मेर | बीमा की क्लेम राशि मृतक किसान की पत्नी को सौंपी

बीमा की क्लेम राशि मृतक किसान की पत्नी को सौंपी

WhatsApp Image 2022 09 22 at 15.29.25 300x135

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 22 सितम्बर I बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा रामसर के शाखा प्रबंधक राकेश मीणा ने सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा क्लेम स्वीकृत राशि 10 लाख रुपए मृतक किसान वीराराम मेगवाल की नॉमिनी सुगनी देवी को दस लाख रुपए की राशि का चेक दिया । गौरतलब है कि कृषक वीराराम मेगवाल ने सहकारी बैंक से फसली ऋण लिया था, उसी समय सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा भी किया गया। वीराराम मेगवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। शाखा प्रबंधक ने गुरुवार को बीमा क्लेम की राशि 10 लाख मृतक किसान की नोमिनी सुगनी देवी पत्नी वीराराम मेगवाल को चेक दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फतेह मोहम्मद, ऋण पर्यवेक्षक हरीराम चौधरी, बैंकिग सहायक हितेंद्र सिंह, गंगाला समिति व्यवस्थापक वसीम अकरम, मोहमद तालिब, घमंडाराम सारण खड़ीन आदि मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!