Home | cooperative | जालोर | पांचोटा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी का गठन

पांचोटा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी का गठन

सार 

Jalore : सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने 25 सितंबर को पंचोटा ग्राम पंचायत में नवीन बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति जारी की

WhatsApp Image 2025 11 17 at 15.51.56

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 17 नवम्बर ” राज्य सरकार की पैक्स विहिन ग्राम पंचायत पर नवीन बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति गठन की कवायद के तहत जालोर जिले की पांचोटा ग्राम पंचायत पांचोटा में नवीन बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) द्वारा 25 सितंबर 2025 को जारी की गई । जिसके क्रम में आज पांचोटा ग्राम सेवा सहकारी समिति की आमसभा का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया । जिसमें समिति संचालक मण्डल कार्यकारिणी का गठन कर अध्यक्ष पद पर रामसिंह राठौड़ एवं उपाध्यक्ष पद पर प्रकाराम मीणा को चुना गया । साथ ही, संचालक मण्डन सदस्य के तौर पर छोगाराम मेघवाल, खुशाल भारती, भीखाराम मेघवाल, सुरताराम मीणा, अर्जुनसिंह, पंकज कंवर, मनोहरसिंह, विक्रमसिंह, रतनसिंह, भमराराम मनोनित किये गये । इस दौरान सहकारिता निरीक्षक हिंगलाज दान, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीरसिंह, जसराज पुच्छल, ठा. अमरसिंह, मूलसिंह, प्रतापसिंह सहित राशन डीलर शैतानसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!