Home | cooperative | राज्य | अग्निकाण्ड से प्रभावित व्यक्तियों के लिए 17900 रूपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी

अग्निकाण्ड से प्रभावित व्यक्तियों के लिए 17900 रूपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी

02 755

जालोर 26 दिसम्बर। जिला कलक्टर निशांत जैन ने प्राकृतिक आपदा अग्निकाण्ड से प्रभावित 2 व्यक्तियों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के तहत कुल 17900 रूपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं।

राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा अग्निकाण्ड से बागोड़ा तहसील के नया मोरसीम निवासी वीजाराम पुत्र गेफाराम भील को 20 मार्च, 2022 को झोपड़ा, पशु शेड, कपड़ा व बर्तन क्षति तथा जसवंतपुरा तहसील के पहाड़पुरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी पुत्री सवाजी को 5 मार्च, 2022 को झोपड़ा, कपड़ा व बर्तन क्षति हो गई थी जिस पर वीजाराम को 10 हजार रूपए एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी को 7900 रूपयों की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!