Home | cooperative | राज्य | वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन पहली फरवरी को पेपरलेस केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन पहली फरवरी को पेपरलेस केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी

NPIC 2022128112922 300x189
@nsitharamanoffc

नई दिल्ली I 28 जनवरी I वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन पहली फरवरी को वर्ष 2022-23 का पेपरलेस केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजट मोबाइल ऐप पर भी उपलब्‍ध हो जाएगा। सांसदों और जनता तक बजट दस्‍तावेज निर्बाध पहुंचने के लिए केन्‍द्रीय बजट मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया था। मोबाइल ऐप के माध्‍यम से केन्‍द्रीय बजट के 14 दस्‍तावेज पूरी तरह देखे जा सकते हैं। इनमें बजट भाषण, बजट और अनुदान मांगों के लिए सामान्‍य रूप में प्रचलित वार्षिक वित्‍तीय विवरण शामिल हैं। यह मोबाइल ऐप एंड्रायड और आईओएस प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध है। इस ऐप को केन्‍द्रीय बजट के वेबपोर्टल www.indiabudget.gov.in. से डाउनलोड किया जा सकता है।
एक ऐतिहासिक कदम के रूप में पहली बार वर्ष 2021-22 का पेपरलेस केन्‍द्रीय बजट पेश किया गया था

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!