Home | cooperative | जालोर | पैक्स व्यवस्थापक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

पैक्स व्यवस्थापक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

WhatsApp Image 2025 07 31 at 17.23.20 887c4d53 e1753962936743

जालोर । डिजिटल डेस्क | 31 जुलाई | जिले की मेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के व्यवस्थापक जब्बरगिरी गोस्वामी गुरुवार 31 जुलाई को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर पैक्स सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं । इस मौके पर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की रानीवाड़ा शाखा में उनकी सेवानिवृत्ती पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें ऋण पर्यवेक्षक गणतपसिंह बालोत ने कहा कि प्रत्येक सेवा में सेवानिवृत्ति होना एक सामान्य प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया से सभी को गुजरना पड़ता है. उन्होंने सेवानिवृत्त व्यवस्थाक जब्बरगिरी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

WhatsApp Image 2025 07 31 at 17.23.20 d648b91d e1753962955590

साथ ही, विदाई समारोह में सेवानिवृत्त जब्बरगिरी ने कहा कि जालोर जिले की मेड़ा पैक्स के कार्यकाल में जो सहयोग-सम्मान बैंक और किसानों से मिला है, उसे कभी नहीं भूल पायेंगे । इस दौरान शाखा प्रबंधक जितेन्द्र सिंह, बैकिंग सहायक मनीश फुलवानी, डूंगरी व्यवस्थापक नरेश वैष्णव एवं मेड़ा सहकारी समिति अध्यक्ष ने भी उनके व्यवहार और कार्यकुशलता की सराहना की ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!