Home | cooperative | राज्य | सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

WhatsApp Image 2022 01 31 at 8.04.44 PM 1 300x225
शाखा परिसर में व्यवस्थापक रामदास वैष्णव की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जालोर I डिजिटल डेस्क । 31 जनवरी I केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा धुम्बड़िया में जैसावास जीएसएस के व्यवस्थापक रामदास वैष्णव के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यकुशलता की सराहना की। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सुन्देशा, कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक डायाराम देवासी ने उन्हें माला व साफा पहनाकर ससम्मान देने के बाद कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक डायाराम देवासी ने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद भी पैक्स कर्मियों को सक्रियता के साथ समाज के उन्मुखीकरण पर ध्यान देते हुए समय का उपयोग करना चाहिए। इस कार्य से आत्मिक संतुष्टि मिलेगी।

WhatsApp Image 2022 01 31 at 8.04.44 PM 300x135कार्यक्रम में बागोड़ा व्यवस्थापक रमेश कुमार, चैनपुरा व्यवस्थापक वेणीदान चारण, रंगाला व्यवस्थापक भुराराम चौधरी, मोरसीम व्यवस्थापक हेमन्त शर्मा व बैंक और पैक्स स्टाफ आदि मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!