Home | cooperative | पाली | प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 से पूर्व आयोजित तैयारी का जिला कलक्टर अंश दीप ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 से पूर्व आयोजित तैयारी का जिला कलक्टर अंश दीप ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पाली, 03 सितम्बर। जिला कलक्टर अंश दीप ने शुक्रवार सवेरे मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के सवराड गांव में प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 से पूर्व आयोजित तैयारी शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने यहां ग्रामीणों तथा उपखंड स्तरीय अधिकारियों एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा कर अभियान के दौरान आयोजित होने वाली शिविर को सफल बनाने की अपील की।
इससे पहले जिला कलक्टर ने मारवाड़ जंक्शन के उपखंड कार्यालय में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों को सफलता पूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर अंश दीप ने सवराड गांव में ग्रामीणों के साथ दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन शुरू होने वाली प्रशासन गांवों के संग अभियान के संबंध में चर्चा की। यहां जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी अजय कुमार, नायब तहसीलदार पीरूलाल, विकास अधिकारी किशनसिंह समेत कई अन्य अधिकारियों के साथ अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा कर ग्रामीणजनों को शिविरों का अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से अभियान के दौरान आयोजित होने वाली शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा राज्य सरकार की और संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!