Home | cooperative | जालोर | सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार कार्यालय के पास नहीं हैं अपना भवन

सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार कार्यालय के पास नहीं हैं अपना भवन

किराये के भवन में चल रहा सहकारिता विभाग का उप रजिस्ट्रार कार्यालय

02 1027
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 7 फरवरी | जिला मुख्यालय पर सहकारिता विभाग (Cooperative Department) का उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां एवं रजिस्ट्रार (संस्थाऐं) कार्यालय किराये के पुराने मकान में संचालित हो रहा है। इस कार्यालय के अधीन जिले में कार्यरत सहकारी संस्थाओं से संबंधित रिकॉर्ड संधारित रहता है। यहां, सहकारी संस्थाओं से लेकर सामाजिक संस्थाओं से संबंधित कार्य के लिए जिलेभर के आमजन की आवाजाही रहती है। किराये का मकान पुराना होने के चलते इसकी दीवारों में दरारें आने लग गई है। वहीं, बरसात के मौसम में छत टपकने की आंशका भी रहती है। इससे कार्यालय में संधारित रिकॉर्ड भीग कर खराब होने का अंदेशा कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों में रहता है।

आखिर कब बनेगा सहकार भवन ?

उप रजिस्ट्रार कार्यालय ही नहीं, अपितु विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां कार्यालय भी किराये के मकान में संचालित है। जिला मुख्यालय पर सहकार भवन नहीं होने से सहकारिता विभाग के इन कार्यालयों का संचालन अलग-अलग जगहों पर हो रहा है। जबकि, कई जिलों में सहकार भवन में सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित हो रहें है।

02 1337 e1707314225682
विशेष लेखा परीक्षक कार्यालय – File Photo

सहकार भवन के लिए जमीन तक नहीं

जालोर जिला मुख्यालय पर सहकार भवन बनाने की पहल न तो जनप्रतिनिधियों ने की है, और न ही, उच्च अधिकारियों ने की है। वही, जिला मुख्यालय पर सहकार भवन बनाने की बात तो दूर, जिला मुख्यालय जालोर पर सहकार भवन के नाम से जमीन तक आंवटित नहीं है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!