Home | cooperative | जालोर | पैक्स-लैम्पस के चुनाव में शिक्षा की अनिवार्यता को हटाने की मांग

पैक्स-लैम्पस के चुनाव में शिक्षा की अनिवार्यता को हटाने की मांग

02 582 300x223
Demand to remove the compulsory education in the election of Pacs-Lamps

जालोर । डिजिटल डेस्क I 24 अगस्त I राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण (State Co-operative Election Authority) ने राज्य की निर्वाचन योग्य और निर्वाचन ड्यु ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Co-operative Societies) के चुनाव की घोषणा के बाद जिले के सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने पैक्स-लैम्पस के चुनाव में शिक्षा की अनिवार्य को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भेजकर शिक्षा की अनिवार्यता को हटाने की मांग की। सुत्रो ने प्रतिवेदन के माध्यम से बताया कि पैक्स-लैम्पस में अधिकतर सदस्य कम पढ़े-लिखे किसान हैं। वही, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव में प्रत्याशियों के लिए आठवीं कक्षा पास की अनिवार्यता कर रखी है। जबकि राज्य सरकार ने पंचायती राज चुनाव में शिक्षा की अनिवार्यता को हटा दिया है। उसी तरह ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनावों में भी आठवीं पास की अनिवार्यता को हटाया जाए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!