Home | cooperative | कोटा संभाग | प्रत्येक ब्लॉक पर फसल बीमा प्रतिनिधि नियुक्त, ब्लॉक स्तर पर किसानों को मिलेगी फसल बीमा की जानकारी

प्रत्येक ब्लॉक पर फसल बीमा प्रतिनिधि नियुक्त, ब्लॉक स्तर पर किसानों को मिलेगी फसल बीमा की जानकारी

02 1021
Demo Photo

बारां, 18 अगस्त। संयुक्त निदेशक अतीश कुमार शर्मा के अनुसार जिले में वर्ष 2023-24 खरीफ की फसलों का बीमा करने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को किया अधिकृत किया गया है। किसानों को फसल बीमा की जानकारी के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बीमा कम्पनी का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक स्तर पर बीमा कम्पनी का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है, जो संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारियों के समन्वय से किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा। संयुक्त निदेशक शर्मा ने बताया कि जिले के बारां ब्लॉक के किसान बीमा कम्पनी प्रतिनिधि क्रमशः मुकेश कुमार शर्मा (8005687709), बुद्धराम वर्मा (9648652207), अन्ता ब्लॉक में गौरव वर्मा (9694891958), अटरू ब्लॉक मंे राजेन्द्र कुमार मीणा (9610662498), छबड़ा ब्लॉक में विकास कुमार नागर (9694547833), छीपाबड़ौद ब्लॉक में चन्द्रकान्त (7014725454), किशनगंज ब्लॉक में प्रेरित गालव (8949636489) व उपमन्यु शर्मा (7073774975), मांगरोल ब्लॉक में रियाज मोहम्मद (6377268107), शाहबाद ब्लॉक में अनुज राहोरा (8269118008) को सम्पर्क किया जा सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!