Home | cooperative | राज्य | सहकारिता मंत्री ने राजस्थान कॉ-आपरेटिव कोड पुस्तक का किया विमोचन

सहकारिता मंत्री ने राजस्थान कॉ-आपरेटिव कोड पुस्तक का किया विमोचन

 जयपुर, 27 सितम्बर। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने सिविल लाईन्स स्थित अपने आवास पर राजस्थान कॉ-आपरेटिव कोड पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद भी उपस्थित थे। सहकारिता मंत्री ने पुस्तक के लेखक राजस्थान सहकारिता सेवा के संयुक्त रजिस्ट्रार पद से सेवानिवृत अधिकारी डॉ. लीला पुरूषोत्तम शर्मा के साथ पुस्तक के प्रकाशक बाफना पब्लिशिंग हाउस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. लीला पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि पुस्तक में राज्य के सहकारिता आंदोलन के विधिक पक्षों को पूर्ण रूप से संकलित किया गया है जिसमें सहकारिता अधिनियम, नियमों एवं सभी सहकारी समितियों की उपविधियों के अतिरिक्त आदिनांक अधिसूचनाओं के साथ-साथ महत्वपूर्ण मामलों से संबधित न्यायिक निर्णयों का समावेश किया गया है। पुस्तक राज्य की सभी सहकारी समितियों के सदस्यों, कर्मचारियों एवं विधिक व्यवसाय से जुडे़ हुए अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!