Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का बालोतरा दौरा- ’नाकोड़ा तीर्थ का दर्शन कर किया वृक्षारोपण’

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का बालोतरा दौरा- ’नाकोड़ा तीर्थ का दर्शन कर किया वृक्षारोपण’

02 1486 e1719145900245
जयपुर, 23 जून। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान बालोतरा पहुंचे।अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने नाकोड़ा तीर्थ स्थल का दर्शन कर वृक्षारोपण किया। सहकारिता मंत्री श्री दक ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मानसून सत्र में विभिन्न सहकारी संस्थाओं में अधिकाधिक पौधे लगाये जाए और प्रकृति संरक्षण में सहकारी संस्थाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए। श्री दक ने बाड़मेर व बालोतरा जिले में दो हजार से अधिक और जोधपुर जोन में दस हजार से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पौधारोपण पश्चात उचित सार संभाल भी की जाए। इस दौरान सहकारिता विभाग से शुद्धोधन उज्ज्वल अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जोधपुर जोन और अनिल बिश्नोई, प्रबंध निदेशक बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक उपस्थित रहे।
02 1487 e1719145944779

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने जसोल धाम पहुंच कर किए देव दर्शन

रविवार को सहकारिता मंत्री एक दिवसीय यात्रा के दौरान जसोलधाम पहुंचे। जहां उन्होंने जगत जननी श्री राणीसा भटियाणीसा के दर्शन पूजन किए।  सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक के जसोल धाम पहुंचने पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री ने जसोलधाम में जसोल माँ के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माँ के दर्शनों को आने से बड़ा सुकून मिलता है। जब भी इस क्षेत्र में आता हूँ तो माँ के दर्शन किए बिना नहीं जाता। यहां आने के बाद मन को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार आया तो विधानसभा चुनाव का मौका था और माँ के दर्शन के दौरान ही मुझे प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। माँ के आशीर्वाद से विजय मिली और प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर आमजन की सेवा कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि धाम का स्वरूप बहुत ही सुंदर है।  रावल किशनसिंह जसोल के मार्गदर्शन में यहां विकास कार्य हुए है, जिसका लाभ आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रहा है। इस दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी भी मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!