Home | जयपुर | सहकार नेता ने सहकारिता मंत्री को सौंपा ज्ञापन : पैक्स कर्मियों के कैडर एवं स्क्रीनिंग पर होगी शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही

सहकार नेता ने सहकारिता मंत्री को सौंपा ज्ञापन : पैक्स कर्मियों के कैडर एवं स्क्रीनिंग पर होगी शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही

सार

Jaipur News : सहकारी साख समितिया एम्पलाईज यूनियन राजस्थान के प्रान्तीय अध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधियों ने सहकारिता मंत्री गौतम कुमार एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर को सौंपा ज्ञापन, रजिस्ट्रार ने कहा ब्याज अनुदान, हिस्सा राशि व वेतन भुगतान सहित समस्त मुद्दों का होगा समाधान

02 1701 e1727099855709
पैक्स कर्मियों की लंबित मांगो के संबंध में सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सहकार नेता आमेरा

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 सितम्बर | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियां (पैक्स) की विभिन्न मांगो को लेकर आज सहकारी साख समितियां एम्पलाइज यूनियन राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष व सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक और सहकारिता विभाग शासन सचिव एवं पंजीयक मंजू राजपाल को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पैक्स कर्मियों को लम्बे समय से मासिक वेतन नहीं मिलने, सरकार स्तर से बकाया 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान, हिस्सा राशि में पारदर्शी वितरण करने की मांग रखी गई ।

02 1702 e1727099890899
सहकारिता मंत्री को गुलदस्ता भेंट करते हुए सहकार नेता

इसके अलावा, पैक्स स्तर पर वर्षो से लंबित कैडर गठन की मांग उठाते हुए सुरक्षित सेवा शर्ते निर्धारित कर, रिटायरमेण्ट परिलाभ सुविधा देने, पैक्स सैलरी फंड बनाने, पारदर्शी स्क्रीनिंग के साथ ही, पैक्स स्तर पर रिक्त पदों को जल्द भर्ती के जरिए भरने की मांग की हैं । इस दौरान सहकार नेता आमेरा के साथ प्रतिनिधी मंडल में जोधपुर से प्रेमचंद चौधरी, सुमेर, चुरु से देवकरण सहारण, अजमेर से गणेश शर्मा, भरतपुर से राजीवर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, जयपुर से शंकर सिंह नरूका, सोहन लाल शर्मा, सुरेश चौधरी, रोडू मल जाट, सवाई माधोपुर से शेरसिंह राजपूत, करौली से श्याम लाल जाट, गंगापुर से तुलसीराम गौड़, नागौर से शुभाष आर्य मौजूद रहें।

02 1704 e1727099941460
सहकारिता मंत्री को पैक्स कर्मियों की मांगो से अवगत कराते हुए सहकार नेता आमेरा

सहकारिता मंत्री का सकारात्मक आश्वासन

सहकारी साख समितियां एम्पलाईज यूनियन के प्रतिनिधी मंडल के ज्ञापन का अध्ययन करने के पश्चात सहकारिता मंत्री ने पैक्स कर्मियों की मांगो एवं मुद्दो पर सहमति व्यक्त की, सहकारिता मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधी मंडल को कैडर गठन करने और स्क्रीनिंग करवाने की कार्यवाही पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए पैक्स को आर्थिक सुदृढ़ बनाने के लिए नवाचार अपनाने के सुझाव दिए हैं ।

02 1703 e1727099992597
रजिस्ट्रार को पैक्स कर्मियों की मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

कल भरतपुर जाएगी रजिस्ट्रार

सहकार नेता ने बताया कि सहकारिता विभाग रजिस्ट्रार ने पैक्स ब्याज अनुदान का समय पर भुगतान करने, हिस्सा राशि का समायोजन करने और पैक्स कर्मियों की वेतन संबंधित समस्याओं के समाधान करने का विश्वास दिलाया, रजिस्ट्रार ने प्रदेश की समस्त सहकारी संस्थाओं को सहकारी दर्शन आधारित परस्पर सहयोग एवं समन्वय बनाकर, एक दूसरे की आर्थिक मजबूती एवं समृद्धि के लिए काम करने की जरुरत बताई, वही, भरतपुर पैक्स एवं बैंक कर्मियों की समस्याओं सहित जिले के सहकारी आंदोलन की जमीनी स्थिती एवं हालात जानने के लिए कल भरतपुर जाने की बात कही ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!